बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: बागपत। जनपद में राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग सक्रिय हो गया है। शहरों के अलावा ग्रामीण अंचलों में जो भी बड़े बकाएदार हैं उन पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शासन के निर्देश पर ऐसे उपभोक्ताओं को सेक्शन तीन के अलावा सेक्शन पांच के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि इसके बाद भी बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया गया, तो कनेक्शन काटने के अलावा उनके खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। विद्युत विभाग शहर के साथ ग्रामीण अंचलों पर विशेष ध्यान दे रहा है। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों में बड़े बकाएदारों की संख्या काफी अधिक है तथा इनमें कई ऐसे उपभोक्ता है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अभी तक कोई बिल जमा नहीं किया। विद्युत विभाग के अधीशासी अभियंता जगदीश चंद यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक बकाया बिलों का...