Bagpat News: दो दिन से लापता फौजी की पत्नी का शव खेत में मिला, पति पर हत्या का आरोप
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत के वाजिदपुर गांव से दो दिन से लापता चल रही फौजी की पत्नी की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह महिला का शव मिलने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों और लोगों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। फौजी पति के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ौत के खड़खड़ी गांव निवासी इरफान की 25 वर्षीय बेटी रुबीना का निकाह तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव निवासी फौजी अलीशान के साथ हुआ था। अलीशान की फिलहाल कश्मीर में तैनाती है। शादी के एक साल बाद रुबीना ने बेटे को जन्म दिया। रुबीना के भाई आजाद ने बताया कि करीब डेढ़ साल से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.