बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: खेकड़ा। एमएम इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा अनन्या ने विद्यालयी मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। दोहरी सफलता हासिल कर लौटी छात्रा का शनिवार को कॉलेज में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। अनन्या की उपलब्धि से कॉलेज के साथ ही परिजनों में भी खुशी की लहर है। गाजियाबाद स्थित नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को विद्यालयी मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बंदपुर गांव निवासी किसान शिवकुमार की बेटी और एमएम इंटर कॉलेज की छात्रा अनन्या ने प्रतिभाग किया और दोनों स्पर्धाओं में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर विजेता छात्रा को ट्रॉफी देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया...