बागपत, जुलाई 23 -- Bagpat News: दाहा। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, दोघट की अंतरिम प्रबंध कमेटी का बुधवार को गठन किया गया। सर्वसम्मति से जगदीश पंवार को समिति का प्रशासक नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद कस्बावासियों ने उनका स्वागत किया। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के विभाजन के बाद दोघट, पुसार, गांगनौली और बरनावा की चार नई समितियों का गठन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को दोघट समिति की अंतरिम प्रबंध कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह एडवोकेट व संचालन राकेश पंवार ने किया। इस दौरान समिति के एमडी धर्मवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, फेरू सिंह, यशवीर उर्फ पप्पू, महक सिंह, राहुल पंवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...