बागपत, अक्टूबर 20 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे में चल रही रामलीला में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। भगवान राम द्वारा बाण चला कर कुंभकर्ण के पुतले का दहन किए जाने के साथ ही मैदान में मौजूद दर्शकों ने खुशी जताई। पुतला धू-धू कर जल उठा और पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दशहरा पर्व को लेकर कस्बे में चल रही रामलीला में भगवान राम और रावण के युद्ध के बाद रावण वध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भगवान राम द्वारा कुंभकर्ण का वध किए जाने का मंचन हुआ। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: डाकपत्थर से सेलाकुई तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे कुंभकर्ण के पुतला दहन के लिए भगवान राम, लक्ष्मण और रामादल के कलाकार कॉलेज मैदान में पहुंचे। ज...