Bagpat News: देव कृष्ण पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का सम्मान
बागपत, सितम्बर 8 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के देव कृष्ण पब्लिक स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा के पुरोधा भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्कूल डायरेक्टर आशू यादव, सोनिया यादव और सोनू यादव ने संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में भावपूर्ण कविताएं, स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। स्कूल डायरेक्टर आशू यादव ने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु उसकी मां होती है, जो जन्म देने के साथ-साथ सामाजिक संस्कार देती है। उसके बाद शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उसके भविष्य को संवारते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.