बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: बागपत। अमीनगर सराय कस्बे डीएम को शिकायत करते हुए बताया कि कस्बे में पुश्तैनी देवस्थान और मेला स्थल की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि चक्रसेनपुर खुर्द में उनके पूर्वजों ने लगभग 120 वर्ष पहले कुल देवता की स्थापना की थी। तब से गांव के करीब 25 परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस स्थल पर पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। पुराने देवस्थान के ऊपर लगभग 25 वर्ष पूर्व एक नया देवस्थान बनाया गया था। उसके आसपास की भूमि को मेला स्थल के रूप में संरक्षित किया गया था। आरोप है कि भूमि पर कोई विवाद नहीं था, लेकिन अब कुछ लोग देवस्थान और मेला स्थल पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सुधीर, सतेंद्र, अमन, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...