Bagpat News: देवकृष्णा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व
बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: बसी रोड स्थित देवकृष्णा पब्लिक स्कूल परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता अभयवीर यादव ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। बच्चों द्वारा कई रंगारंग धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इनमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कृष्ण व गोपियों की रासलीला नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम का सबसे भव्य आकर्षण कृष्ण जन्मोत्सव नाटिका रही। मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.