Bagpat News: दुकान में जलकर खाक हुआ लाखों का सामान
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: खेकडा। भीषण अग्निकांड और सिलेंडर धमाकों के चलते कपड़ा व किराना दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। दुकान में रखा परचून का कीमती सामान, कपड़े का बड़ा स्टॉक, नकदी और फर्नीचर भड़कती लपटों की भेंट चढ़ गया। धमाकों की तीव्रता इतनी भयंकर थी कि दुकान की दीवारें और छत का प्लास्टर तक उखड़ गया, जिससे पूरी इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। आग बुझने के बाद जब सुबह बाजार के व्यापारियों और परिजनों ने दुकान के अंदर का मंजर देखा, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। दुकान के अंदर सिर्फ काला धुआं, जला हुआ मलबा और लोहे के जले हुए ढांचे ही नजर आ रहे थे। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस भीषण अग्निकांड में करीब 10 से 15 लाख रुपये से अधिक के सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। परिजनों का कहना है कि इस हादसे ने परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.