Bagpat News: दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
बागपत, जुलाई 20 -- Bagpat News: खामपुर गांव में दुकानदार ने गांव के ही कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर खामपुर निवासी हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला बादल दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने दुकान से रॉड उठाकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि आज तो बच गए, मौका मिलते ही जान से मार देंगे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी और उसके अन्य साथी लगातार उसके और उसके परिवार के साथ झगड़ा करते रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.