Bagpat News: दुकान खाली कराने के विवाद में किराएदार पर हमला
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बड़ौत। शहर के नेहरू रोड स्थित एक दुकान पर किराए के लेन-देन और दुकान खाली कराने के विवाद को लेकर दुकान मालिक व उसके पुत्रों द्वारा एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित को फोन कर बुलाया और विरोध करने पर लाठी-डंडों व स्टूल से पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर की नेहरू रोड बड़ौत निवासी जनेश जैन ने बताया कि दुकान के मालिक ने उन्हें किराए के बारे में बात करने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी, डंडों और स्टूल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेतावनी दी कि यदि दुकान खाली नहीं की, तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.