Bagpat News: दुकान के बाहर से बाइक चोरी
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: रमाला। ससुराल से पत्नी को बाइक पर लेकर घर लौट रहे किरठल निवासी विकास को रास्ते में जूस पीने के लिए रुकना महंगा पड़ गया। बराल बस स्टैंड पर जूस की दुकान के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। जूस पीने के बाद जब पति-पत्नी दुकान से बाहर आए तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। किरठल गांव निवासी विकास की बावली गांव में ससुराल है। बुधवार शाम वह अपनी पत्नी प्रमिला को बाइक पर लेकर अपनी ससुराल बावली से अपने घर किरठल लौट रहा था। बराल बस स्टैंड पर वह जूस की दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर पत्नी के साथ दुकान के अंदर बैठकर जूस पीने लगा। कुछ देर बाद दोनों जूस पीकर बाहर आए तो वहां से उनकी बाइक गायब थी। विकास ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला।पीड़ित ने थाने में बाइक चोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.