बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के मुख्य बाजार में अग्निकांड के दौरान वह मंजर और भी खौफनाक हो गया, जब आग की लपटें देखने और राहत कार्य में हाथ बंटाने के लिए दुकान के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। इसी बीच अचानक दुकान के अंदर रखा रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी के बीच भगदड़ मच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शुरुआत में जब दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ तो आसपास के दर्जनों व्यापारी और राहगीर मदद के लिए मौके पर एकत्र हो गए थे। लोग बाल्टियों में पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास ही कर रहे थे कि तभी अचानक दुकान के भीतर जोरदार धमाका हुआ। यह भी पढ़ें- Bagpat News: दुकान में जलकर खाक हुआ लाखों का सामान सिलेंडर फटने से आग का एक बड़ा गोला बाहर की तरफ लपका और दुकान का मलबा व ल...