बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: दाहा। आजमपुर मुलसम गांव में दुकान की छत उखाड़कर रात्रि में हजारों रूपए की कीमत का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ सामान बरामद किया। आजमपुर मुलसम गांव निवासी सागर पुत्र बिनेश ने दोघट थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह सवेरे जब सूरज दुकान पर पहुंचा तो दुकान की छत की टीन की चद्दर एक तरफ से हटी दिखाई दी। उसने वहां अंदर झांककर देखा तो सामान बिखरा पड़ा दिखाई दिया। उसने डायल 112 पर सूचना देकर दुकान का दरवाजा खोला तो वहां से सामान और गल्ले से नगदी गायब थी। यह भी पढ़ें- Saharsa News: दुकान से 51 हजार नकद समेत दो लाख की चोरी सागर ने गांव के ही दोनों युवकों पर शक जाहिर कर उनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। थाना पुलिस ने आजमपुर म...