Bagpat News: दीवार के विवाद में भिड़े दो पक्ष, सात लोग घायल
बागपत, जुलाई 30 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में दीवार के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ओर के सात लोग घायल हो गए। घायलों में महिला भी शामिल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मंगलवार रात 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। बिहारीपुर गांव की मोहिनी ने बताया कि उनके पति अधिवक्ता विनोद कुमार का परिवार के ही दीपक से दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। गत 26 जुलाई की रात दीपक, धर्मवीर, तेजवीर, सनुज और अनुज ने घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों, सरियों और तमंचे की बटों से पिटाई होने से उसके पति विनोद, जेठ अनिल और चाची शीला घायल हो गए। दोनों का दिल्ली जीटीबी और नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.