Bagpat News: दीपावली बाद चालू होगी पानी की टंकी, टीम ने किया निरीक्षण
बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: बागपत। विकासखंड छपरौली के ग्राम टांडा में बनी पानी की टंकी को जल्द चालू कराने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। सोमवार को जल निगम के एक्सईएन, एई और जेई ने गांव पहुंचकर नवनिर्मित पानी की टंकी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि दीपावली के बाद शेष बची पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कराकर पानी की टंकी को चालू करा दिया जाएगा। जिससे गांव के सभी परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा और ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीणों द्वारा टंकी को चालू कराने के लिए उनके द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास अब रंग लाते नजर आ रहे हैं।अधिकारियों के इस आश्वासन से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस दिन गांव की पानी की टंकी चालू होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.