Bagpat News: दीपावली पर लोगों को मिली रेलवे ओवरब्रिज की सौगात, सांसद, मंत्री और विधायक ने किया उद्घाटन
बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: बागपत। दीपावली का त्योहार लोगों के लिए इस बार दोहरी खुशी लेकर आया। लंबे समय से रेलवे ओवरब्रिज शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों को आखिरकार दीपावली पर बड़ी सौगात मिल गई। शनिवार को सांसद डा. राजकुमार सांगवान, राज्यमंत्री केपी मलिक और विधायक योगेश धामा ने टटीरी में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन कर इसे आमजन के आवागमन के लिए समर्पित किया। पुल पर वाहनों का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और लंबे इंतजार से बड़ी राहत मिलेगी।रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले करीब तीन वर्षों से चल रहा था। इस दौरान निर्माण कार्य के चलते कस्बे की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। कई बार लोगों को काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.