बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: दिव्यांगता को मात देकर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले जिले के इलियास और श्रीमंतू को आगे बढ़ने के लिए सहारा देने की तैयारी है। राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले दोनों खिलाड़ियों को स्पोट्र्स व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के लिए 2.18 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव तैयार किया गया है। दोनों के लिए एक-एक व्हीलचेयर खरीदी जाएगी। एक व्हीलचेयर की अनुमानित कीमत 1.9 लाख रुपये है। जिला दिव्यांजन कल्याण अधिकारी सुधीर त्यागी ने बताया कि बाबा शाहमल सिंह ट्रस्ट, बिजरौल ने बीते 11 सितंबर को पत्र भेजकर दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया गया। सिरसली गांव निवासी इलि...