बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। चौधरी धर्मार्थ समिति एवं चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया गया। मेले में दिव्यांगजनों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुधीर कुमार त्यागी ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी को आगे आना होगा। सामाजिक एवं गैर-सरकारी संस्थाओं को दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा और च...