Bagpat News: दिल्ली हाईकोर्ट के कर्मचारी की मकान से गिरकर मौत
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले एवं दिल्ली हाईकोर्ट के कर्मचारी की मकान से गिरने पर मौत हो गई। कर्मचारी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। फैजपुर निनाना निवासी मेमपाल सिंह(55) दिल्ली हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उनके बेटे विपिन कुमार ने बताया कि पिता मेमपाल सिंह 19 सितंबर की रात घर पर थे। रात करीब 10.20 बजे वे लघुशंका करने के बाद पहली मंजिल से गली की ओर देखने लगे। बताया कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गली में गिर गए। परिजन उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल ले गए। यहां से वे मेमपाल सिंह को दिल्ली और मेरठ ले गए, लेकिन उन्हें आराम नहीं मिला। बेटे विपिन ने बताया कि बुधवार रात घर पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.