बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: रमाला। पूर्वी यमुना नहर में जाल डालकर कछुए पकड़ने और उन्हें दिल्ली में महंगे दामों पर बेचने के आरोप में रमाला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिवाना टोल प्लाजा के पास आरोपी को तीन कछुओं के साथ पकड़ा। बरामद कछुओं को सुरक्षित पूर्वी यमुना नहर में छोड़ दिया गया। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि जिवाना टोल प्लाजा के पास एक युवक तीन कछुओं के साथ खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान सुहेल निवासी कैराना, जिला शामली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने बासोली गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में जाल लगाकर कछुए पकड़े थे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पुलिस ने दिल्ली से लाए गए पटाखों की खेप पकडी आरोप है कि वह इन कछुओं को दिल्ली में महंगे दामों पर बेचने के लिए ले जा ...