बागपत, अक्टूबर 31 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आज (एक नवंबर) से लागू होने जा रहे नए वाहन प्रतिबंधों का असर बागपत जिले के परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा। जिले में पंजीकृत 24163 व्यावसायिक बीएस-4 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। इनमें डीजल और पेट्रोल वाहन शामिल हैं। प्रतिबंध लागू होने के बाद दिल्ली में माल की आपूर्ति करने वाले ट्रांसपोर्टरों, ईंट भट्ठा संचालकों और व्यापारियों को अपने वाहनों की व्यवस्था बदलनी पड़ेगी। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही वाहनों से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण के लिए सख्ती की जा रही है। इसके तहत एक नवंबर यानि आज से बाहरी राज्यों में पंजीकृत बीएस-6 से पुराने व्यावसायिक मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाने की व्यवस्था की ...