बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंध के बावजूद दुपहिया वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। न रोकने वाला कोई नजर आ रहा है, न नियम-कायदों का डर और न ही भारी चालान का खौफ। बागपत सीमा क्षेत्र में बाइक सवार खुलेआम एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मवीकला, काठा और बिजरौल टोल प्लाजा से बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन रोजाना एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर और धीमी गति वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि समय-समय पर भारी-भरकम चालान किए जाने के बावजूद प्रतिबंधित वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। इससे साफ है कि...