Bagpat News: दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड से बढ़े वायरल के मरीज
बागपत, नवम्बर 6 -- Bagpat News: मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते जिले में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद रात में गुलाबी ठंड लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। तापमान में बदलाव के कारण लोग सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। चिकित्सकों के अनुसार, दिन और रात के तापमान में अंतर होने से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने के कारण हल्के गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। वहीं दिन में पसीना आने के बाद ठंडी हवा के संपर्क में आने से भी परेशानी हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों पर मौसम के बदलाव का असर अधिक देखने को मिल सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि वायरल संक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.