Bagpat News: दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम अकिंचन की आराधना
बागपत, सितम्बर 24 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पर्युषण पर्वों के दौरान गुरुवार को "उत्तम अकिंचन" की आराधना की गई। रात्रि में भजन संध्या से पूर्व बालिकाओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रात: सात बजे सर्वप्रथम मंत्रोचार के साथ श्री जी का अभिषेक किया गया विधानाचार्य पं. मनोज शास्त्री ने विधि- विधान के साथ देव -शास्त्र -गुरु की पूजा कराई इसके उपरांत श्री इंद्र ध्वज महामंडल विधान की क्रियाएं हुई। मुख्य यजमान अशोक जैन, राकेश जैन, अरुण जैन, अनिल जैन एवं प्रवीण जैन आदि ने 458 महाअघ्र्य समर्पित किये और पूर्णाहुति देकर विश्व शांति की कामना की। धर्म सभा में जयकुमार जैन, इंद्रसेन जैन, विनोद प्रधान, वीरेंद्र जैन, सीमा जैन सरिता जैन, सरोज जैन व अनीता जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Etah News: तोड़ना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.