Bagpat News: दादी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज के शूटरों ने स्वर्ण पदक जीते
बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बिनौली। जौहड़ी की दादी चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज के तीन शूटरों ने बड़ौत में आयोजित बागपत जनपदीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। इन शूटरों ने दो स्वर्ण सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए। कोच वाजिद खान ने बताया कि यह चैंपियनशिप 24 और 25 अगस्त को बड़ौत की वन टारगेट शूटिंग एकेडमी में संपन्न हुई थी। इस प्रतियोगिता में रेंज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अर्जुन तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-14 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, तनु ने अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अक्षित डबास ने अंडर-17 बालक वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।कोच के अनुसार, इन तीनों शूटरों का चयन अब मंडलीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। पदक जीतकर बुधवार को रेंज पर लौटे इन खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.