बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: बागपत। वैवाहिक जीवन में तीसरे और चौथे की एंट्री परिवारों को तोड़ रही है। ऐसे मामलों में दांपत्य जीवन में बिखराव आ रहा है और हत्या जैसी घटनाएं भी होने लगी हैं। इन घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। ऑपरेशन जाग्रति अभियान के अंर्तगत जागरूकता अभियान चलाया जााएगा। इस बार नशे के सेवन के दुष्परिणाम भी बताए जाएंगे। साथ ही पारिवारिक विघटन के मामलों में काउंसलिंग होगी और पुलिस की सहायता दिलाने का भरोसा दिया जाएगा।

अभियान के पिछले चरण आपरेशन जाग्रति अभियान के पिछले चरणों में पुलिस ने चार बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया। महिलाओं पर होने वाले अपराध रोकने की पूरी कोशिश हुई। साथ ही महिलाओं को मोहरा बनाकर मुकदमा दर्ज कराने वाले मामलों पर विशेष रूप से फोकस किया गया। प्रेम संबंधों को लेकर किशोर और किशोरियों को जागरू...