Bagpat News: दहेज का सामान लेकर लौट रहे पिता-पुत्र पर पथराव, किशोर का सिर फोड़ा
बागपत, नवम्बर 20 -- Bagpat News: शहर के मोहल्ला घोसियान में दहेज का सामान लेकर घर लौट रहे पिता-पुत्र पर रास्ते में रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते से हटने की बात कहने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में किशोर मेहताब के सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित हामिद खां ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बागपत में मुकदमा दर्ज कराया है। हामिद खां ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे उनके पुत्र मेहताब और अलीम दहेज का सामान लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में इकबाल, अनस और अन्य युवक खड़े थे। यह भी पढ़ें- Bagpat News: किशोर को रास्ते में घेरकर पीटा, ब्लेड से किया हमला आरोप है कि उनके बेटे मेहताब ने रास्ते से हटने के लिए कहा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.