Bagpat News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंडभर निवासी महिला ने अपने पति समेत चार के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका विवाह 11 नवंबर 2018 को मेरठ जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र निवासी गौरव के साथ हुआ था। विवाह में उसके परिजनों ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ और शादी के बाद से ही कार व पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। बेटी के जन्म के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।आरोप लगाया कि दो महीने पहले पति गौरव और ससुर ईश्वर उसके मायके पहुंचे तथा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.