बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बड़ौत। दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मारपीट से परेशान एक महिला ने अपने पति, ननंद समेत कई लोगों के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर निवासी पीड़िता आशू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी मुजफ्फरनगर निवासी संदीप कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब 15 लाख रुपये का दान-दहेज, सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान और मोटरसाइकिल दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। शादी के कुछ समय बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। विरोध करने पर जान से म...