Bagpat News: दही हांडी उत्सव को लेकर अभयवीर यादव ने गांवों में किया जनसंपर्क
बागपत, सितम्बर 3 -- Bagpat News: बालैनी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर तीन और चार सितंबर को श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बालैनी में आयोजित होने वाली भव्य दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता को लेकर रालोद नेता अभयवीर यादव ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। अभयवीर यादव ने नंगला, डौलचा, बाखरपुर, हरिया खेडा, नवादा, बुढसैनी, लुहारा, पुठड, सिंघावली अहीर, बालैनी, सैदपुर, मवीकलां, मुकारी, घटौली, पुरा महादेव सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और दही हांडी उत्सव को लेकर उत्साह भी जताया। अभयवीर यादव ने कहा कि दही हांडी उत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, युवा शक्ति और सामाजिक एकता का उत्सव है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.