Bagpat News: दस लाख की नकदी और सोना हड़पने का आरोप, चार पर रिपोर्ट दर्ज
बागपत, जुलाई 26 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एक फार्म हाउस के केयरटेकर एवं अधिवक्ता ने चार लोगों के खिलाफ सोना और नकदी हड़पने, धोखाधड़ी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता देवांश अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बड़ौत निवासी हाजी कासिम के माध्यम से उनकी पहचान सरूर जहांगीर, आलम, श्यामिल और बिलाल से हुई थी। आरोप है कि पारिवारिक मांगलिक कार्य के लिए आभूषण बनवाने के उद्देश्य से आरोपियों को करीब 10 तोला सोना, तथा आभूषण निर्माण के लिए 10 लाख 50 हजार रुपये दिए गए थे। सोने की खरीद और धनराशि के भुगतान से संबंधित बैंक लेनदेन के प्रमाण भी उनके पास मौजूद हैं। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने आभूषण तैयार कर देने का भरोसा दिया, लेकिन न तो आभूषण दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.