बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में आज यानि मंगलवार को 10 से अधिक स्थानों पर रावण के पुतले का दहन होगा। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। फायर ब्रिगेड से लेकर पुलिस के जवान अलर्ट हो गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 4 जोन और 14 सेक्टरों में बांट दिया है। बागपत, खेकड़ा और बड़ौत में रावण दहन स्थल पर फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। गांव-गांव दशहरा पूजन होगा। शाम के समय रामलीला मैदानों में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। इन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटेगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि दशहरे पर समूचे जिले को 4 जोन और ...