Bagpat News: दशलक्षण महापर्व: भक्ति और वैराग्य के रंग में रंगा खेकड़ा
बागपत, सितम्बर 24 -- Bagpat News: खेकड़ा। दसलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर कस्बे का धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आत्मीय रंग में रंग गया है। कस्बे के प्रसिद्ध शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दसलक्षण पर्व के नवें दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म की विशेष पूजा-अर्चना कर आत्मिक शांति का संदेश प्राप्त किया। पंडित राजेश राज के पावन सानिध्य में इंद्रध्वज महामंडल विधान का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। विधान के पुण्यार्जक शिखर चंद जैन, सतीश कुमार और अनिल जैन रहे। प्रभात वेला में श्रद्धालुओं ने श्रीजी की नित्य नियम पूजा अर्चना कर अपने जीवन को धन्य बनाया। पंडित राजेश राज ने कहा कि बाहरी धन-संपदा, परिवार और भौतिक शरीर के प्रति अत्यधिक मोह का त्याग करना ही सच्चा धर्म है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दसलक्षण महापर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.