Bagpat News: दशलक्षण पर्व पर महामंडल विधान का शुभारंभ, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना
बागपत, सितम्बर 17 -- Bagpat News: बड़ौत। दशलक्षण महापर्व के प्रथम दिन बुधवार को श्रीअजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अजितनाथ सभागार में श्री दशलक्षण महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा धर्म की आराधना करते हुए भगवान की पूजा-अर्चना की। सुबह श्री अजितनाथ मंदिर से प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की जिन प्रतिमा के साथ बैंड-बाजों से पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भक्ति भाव से नृत्य करते हुए अजितनाथ सभागार पहुंचे। विधानाचार्य ब्रह्मचारी गौरव भैया के निर्देशन में सौधर्म इंद्र अंकित जैन के नेतृत्व में भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। जिनेंद्र कुमार आशु जैन ने झंडारोहण, विकास जैन ने चित्र अनावरण और वैभव जैन ने दीप प्रज्वलन किया।संगीतकार खुशबू जैन की मधुर स्वर लहरियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.