Bagpat News: दशलक्षण पर्व पर जैन सिद्धांतों की गूंज, बच्चों ने दिए व्याख्यान
बागपत, सितम्बर 26 -- Bagpat News: खेकड़ा। दशलक्षण महापर्व के अवसर पर जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने जैन धर्म के सिद्धांतों और जीवन मूल्यों पर तथ्यों सहित प्रभावी व्याख्यान देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संगोष्ठी में बच्चों ने अहिंसा, सत्य, संयम, त्याग और आत्मशुद्धि जैसे जैन धर्म के सिद्धांतों की महत्ता बताते हुए कहा कि इनका पालन व्यक्ति के जीवन को संस्कारवान और अनुशासित बनाता है। बच्चों के आत्मविश्वास और ज्ञानपूर्ण प्रस्तुतिकरण की श्रद्धालुओं ने सराहना की। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र जैन, प्रवीण जैन, नितिन जैन, नरेश जैन, रिया जैन, मधु जैन, निर्मल जैन सहित बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.