बागपत, सितम्बर 14 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में कल यानि बुधवार से दशलक्षण पर्व प्रारंभ हो रहे है। जिसके चलते श्रद्धालु और मंदिर समिति के पदाधिकारी मंदिरों को भव्य रूप में सजा रहे है। बड़ागांव में जैन मुनि त्रिलोक भूषण जी महाराज और आर्यिका दृष्टि भूषण माताजी के सानिध्य में 17 सितंबर से 25 सितंबर तक त्रिलोक तीर्थधाम में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 अतिशय कारी विधानों का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के मैनेजर त्रिलोक जैन ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे झंडारोहण होगा। इसके बाद चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन होगा। मंगल प्रवचन सुबह 8.15 बजे और गुरुभक्ति शाम 6 बजे से होगी. शाम 7 बजे से प्रतिदिन आरती और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति की जायेगी। वहीं, बागपत, सिसाना और सरूरपुर गांव के जैन मंदिरों में भी दशलक्षण महापर्व के मौके पर ध...