Bagpat News: दवा से लेकर पर्चा काउंटर तक मरीजों की लगी कतार
बागपत, अगस्त 3 -- Bagpat News: बागपत। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते अधिकांश लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। इसके अलावा त्वचा रोग भी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 800 से अधिक मरीज पहुंचे। ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। जिसके चलते मरीजों को दिखाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा, तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। पिछले कुछ दिनों से कभी बारिश, तो कभी तेज धूप निकल रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। इसी मौसम की वजह से वायरल संक्रमण बढ़ रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.