Bagpat News: दंपति पर पुत्र के अपहरण का आरोप
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में डूंडाहैड़ा रोड की सब्जी मंडी के पास श्रमिक मोमिन परिवार के साथ रहता है। उसके पास में ही मेहताब का परिवार रहता है। मोमिन का आरोप है कि पड़ोसी की पुत्री बड़ोत के युवक से फोन पर बात करती थी। उसने पड़ोसी परिजन को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने पुत्री पर रोक लगाने के बजाय उल्टे गत 27 मई को उसके पुत्र समीर का अपहरण कर लिया। जिसकी तभी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया गया। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- Bagpat News: तीन माह से लापता बेटे के मामले में पिता ने चार पर कराया मुकदमा इसके बाद उसने सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया। जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने खेकड़ा कोतवाली प्रभारी को घटना का मुकदमा दर्ज कर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.