बागपत, अक्टूबर 11 -- नशामुक्ति अभियान और युवाओं का सशक्तिकरण Bagpat News: नशा मुक्त बागपत अभियान के अंतर्गत बड़ागांव उर्फ रावण में नशामुक्ति रथयात्रा एवं संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम से हुआ। इसके बाद यात्रा ने गांव की विभिन्न गलियों और प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नशामुक्त जीवन का संदेश घर-घर तक पहुंचाया। रथयात्रा का गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एकजुट होकर अभियान को समर्थन दिया तथा गांव को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। रथयात्रा के पश्चात आयोजित नशा मुक्त बागपत संध्या कार्यक्रम की अध्यक्षता गुनेसी त्यागी ने की। केटी भैया ने कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों, आर्थिक स्थिति ...