Bagpat News: त्रिलोक तीर्थ के दर्शन कर अविभूत हुए जर्मनी के पर्यटक
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: खेकड़ा। जर्मनी के पर्यटकों ने बडागांव के त्रिलोक तीर्थ परिसर का भ्रमण किया। भोजनालय में दोपहर का खाना खाया। यात्री तीर्थस्थल का इतिहास जानकर अविभूत हो गए। जर्मनी से करीब एक दर्जन पर्यटक बडागांव के त्रिलोक तीर्थ पहुंचे। तीर्थ के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन की टीम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद यात्रियों को पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया। उन्हें क्षेत्र का इतिहास बताया। पर्यटक मंदिर की अलौकिक छवि को देखकर अविभूत हो गए। पर्यटकों ने अपने कैमरे में पूरे मंदिर परिसर को कैद किया। बताया कि अगली बार वे जर्मनी से बडी संख्या में अपने दोस्तों को लेकर आएंगे और त्रिलोक तीर्थ दर्शन कराकर ले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.