बागपत, सितम्बर 7 -- Bagpat News: खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोकतीर्थ धाम में रविवार को क्षुल्लक योगभूषण महाराज के मंगलमय अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सम्मति धर्मयोग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सर्वधर्म समभाव सम्मेलन में संतों और धर्माचार्यों के सानिध्य में धर्म, साधना, सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। महोत्सव में आचार्य त्रिलोकभूषण महाराज, आचार्य लोकेश मुनि, आचार्य विवेक मुनि, जगद्गुरु सतीश आचार्य, महामंडलेश्वर भैयादास महाराज सहित साध्वी आर्यिका माता का पावन सानिध्य रहा। संतों ने अपने प्रवचनों में आध्यात्मिक जागरण, मंगल साधना और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा सतयुगी दरबार कार्यक्रम के द...