Bagpat News: त्रिनेत्र ऑटोनॉमस सिस्टम ने जीता सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज
बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: बड़ौत। राजकीय आईटीआई खेकड़ा में आयोजित सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न पॉलिटेक्निक, आईटीआई और अन्य तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने नवाचार और तकनीकी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक के यांत्रिक विभाग के छात्रों की ओर से प्रस्तुत त्रिनेत्र ऑटोनॉमस सिस्टम ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रतियोगिता में बाजी मारी। प्रोजेक्ट को छात्रों रचित धामा, अंकुश वान, परवीन और निखिल ने तैयार किया। छात्रों ने शिक्षक रणजय लांबा और आकाश के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट पर कार्य किया। प्रतियोगिता में सफलता मिलने पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- आईआईटी बाम्बे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.