Bagpat News: त्योहार की थाली पेट पर भारी, उल्टी-दस्त और फूड प्वाइजनिंग के मरीज बढ़े
बागपत, नवम्बर 8 -- Bagpat News: बागपत। दीपावली पर घरों में मिठाइयों, पकवानों और तरह-तरह के व्यंजनों की भरमार है। त्योहार की खुशी में लोग खानपान पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं। लगातार मिठाइयां खाने, अधिक तले-भुने पकवानों और बाजार के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से लोगों का पाचन तंत्र गड़बड़ाने लगा है। उल्टी, दस्त, पेट दर्द, गैस और अपच की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। फूड पॉइजनिंग के मामलों को लेकर भी चिंता बढ़ रही है। त्योहार के दौरान खानपान की अनियमितता के चलते उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में तीन दिनों के भीतर उल्टी-दस्त के मरीजों में करीब 15 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। वहीं फूड पॉइजनिंग की शिकायतों में भी तेजी आने की बात सामने आई है। हालांकि बागपत के अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.