Bagpat News: त्योहारों पर बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर हुआ मंथन
बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बड़ौत। त्योहारों के मद्देनजर शहर के बाजारों में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारियों तथा ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ गहन चर्चा की। बैठक के दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष मुदित जैन ने त्योहारों के दिनों में बाजार में उमड़ने वाली भारी भीड़, यातायात के सुचारू संचालन और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। उन्होंने दो टूक कहा कि त्योहारों का समय व्यापारियों के व्यापार का मुख्य अवसर होता है, ऐसे में प्रशासन एवं शासन स्तर पर ऐसी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए जिससे कारोबारियों को व्यापार करने में कोई बाधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.