Bagpat News: त्योहारों पर बसों से लेकर ट्रेन तक रही फुल, यात्री रहे परेशान
बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: बागपत। रोडवेज बसों की तादाद बढ़ने के बाद भी छोटी दीवाली पर यात्रियों की भीड़ का दबाब बना रहा। घरों को जाने के लिए लोगों ने सुबह से ही रोडवेज और रेलवे स्टेशन का रुख कर लिया था। सड़कों पर भी यात्रियों की गहमा-गहमी रही। यात्रियों को बसों के पीछे दौड़ लगाते हुए भी देखा गया। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। त्योहारों पर नौकरी, कारोबार और शिक्षा के लिए अपने घरों से दूर रहने वालों का अपनों के बीच पहुंचना शुरू हो जाता है। हालांकि जिनके पास अपना वाहन है, तो उनकी बात अलग है। जो लोग बस और ट्रेन के सहारे हैं, उनका समय से घर पहुंचना जरूरी है। क्योंकि आज यानि आठ नवंबर को दीवाली है, इसलिए लोगों ने अपने घरों की ओर रूख कर लिया है। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही। कई बार तो बसों में चढ़ने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.