Bagpat News: त्योहारी सीजन में फर्जी फर्मों पर रखी जाएगी नजर
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। त्योहारी सीजन में जीएसटी चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाली फर्मो पर शिकंजा कसने के लिए राज्यकर विभाग ने निगरान तेज कर दी है। विशेष अनुसंधना शाखा की टीमें सक्रिय नजर आ रही है। त्योहारी सीजन में छापेमारी के साथ डाटा एनालिटिक्स जोखिम आकलन और डिजिटल लेनदेन की पड़ताल के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। राज्य कर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नई फर्मो के कारोबार, खरीद, बिक्री कर भुगतान और आईटीसी दावों में असामान्य उतार चढाव पर नजर है। कम समय में करोड़ों की बिक्री दिखाना खरीद के मुकाबले कई गुना आईटीसी लेना, बिना माल की वास्तविक आवाजाही के बिल जारी करना और कारोबार के अनुपात में कर जमा न करना संदेह के प्रमुख संकेत माने जाएंगे। राज्य कर जीएसटी के अलावा सेंट्रल जीएसटी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.