Bagpat News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपती गंभीर घायल
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: खेकड़ा। अहमदनगर निवासी खुशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व उनका पुत्र चेतन अपनी पत्नी सोनी के साथ रटौल में दवा लेने के लिए आया था। वापस लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक नंगला बड़ी मोड़ के पास पहुंची, तो तभी लोनी की ओर से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चेतन और सोनी गंभीर रूप में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.