Bagpat News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार साल का बच्चा घायल
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र के केतीपुरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी बागपत भेज दिया। शाहरुख का बेटा सेजू पास के स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार मुकेश ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा सड़क पर गिर गया और उसके चेहरे व कमर पर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक सवार के फरार होने के बाद परिजन घायल बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.