Bagpat News: तेज रफ्तार कार ने अधेड़ को कुचला, मौत
बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी थाने के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचल दिया। लोगों ने गंभीर हालत में उसे पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अमीपुर बालैनी निवासी 55 वर्षीय सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र सुखबीर शुक्रवार रात करीब 10 बजे साइकिल पर सवार होकर बालैनी स्टैंड जा रहा था। जब वह बालैनी थाने के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल को पिलाना सीएचसी भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बालैनी में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को कुचला,उपचार के दौरान मौत घटना का पता चलते ही परिजनों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.